यामी गौतम की झोली में बैक-टू-बैक फिल्में, सैफ की 'भूत पुलिस' के बाद साइन की ये बड़ी फिल्म

By रेनू तिवारी | Sep 04, 2020

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम लगातार फिल्में साइन कर रही है। दो दिन पहले यामी को सैफ अली खान और अर्जुन कपूर की फिल्म भूत पुलिस में बतौर लीड एक्ट्रेस साइन किया गया है और अब यामी गौतम ने एक और नयी फिल्म साइन की है।  फिल्म का नाम 'ए थर्सडे' है। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 2021 में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म से यामी गौतम डिजिटल की दुनिया में पैर रखेंगी।

 फिल्म समीक्षक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी ट्विटर पर अपटूडेट शेयर किया और कहा, "ANNOUNCEMENT ... #YamiGautam in #AThursday ... डिजिटल डायरेक्ट टू डायरेक्ट ... बेहजाद खंबाटा द्वारा निर्देशित ... रॉनी स्क्रूवाला और प्रेमनाथ द्वारा निर्मित राजगोपालन। "

यानी की फिल्म का निर्देशन निर्देशक  बेहजाद खंबाटा करेंगे और रॉनी स्क्रूवाला और प्रेमनाथ फिल्म के प्रोड्यूसर होंगे। फिल्म को 2021 में ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत दिल का दौरा या कुछ और? पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद गोवा पुलिस ने किया अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज!

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला

Tamil Nadu और Puducherry की 3 विधानसभा सीटों पर By-Election की मतगणना शुरू