Delhi Flood: उफान पर यमुना, दिल्ली में टूटा 45 साल का रिकॉर्ड, केजरीवाल ने बुलाई आपात बैठक, 144 भी लागू

By अंकित सिंह | Jul 12, 2023

पुरानी दिल्ली रेलवे ब्रिज पर यमुना नदी का जलस्तर बुधवार तड़के 207 मीटर के स्तर को पार कर गया और इसके और बढ़ने की आशंका है। आज दोपहर एक बजे यमुना का जलस्तर 207.55 मीटर तक पहुंच गया, जिससे 1978 का रिकॉर्ड टूट गया। यमुना में जलस्तर अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज आपात बैठक बुलाई है। उच्चतम बाढ़ स्तर का रिकॉर्ड 207.49 मीटर है। सुबह 10.45 बजे तक यमुना का जलस्तर 207.37 मीटर था। 

बढ़ रहा पानी

उफनती यमुना नदी का पानी रिंग रोड तक पहुंच गया है और इसे रोकने के लिए प्रशासन की ओर से जगह-जगह रेत की बोरियां डलवाई जा रही हैं। लोगों को निकालने और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए भारी मशीनरी तैनात की गई है। यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने से आईटीओ छठ घाट जलमग्न हो गया है। बैठने के लिए बनी बेंचें भी पानी में डूब गईं। सुबह आठ बजे तक यमुना का जलस्तर 207.25 मीटर तक पहुंच गया था। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उम्मीद है कि नदी बुधवार दोपहर तक 207.35 मीटर तक बढ़ जाएगी और आगे भी बढ़ती रहेगी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। नदी किनारे के सभी पुलिस स्टेशनों को इलाके में निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: उपराज्यपाल VK Saxena ने किया Delhi में बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा, बताया जलभराव के लिए कौन जिम्मेदार

पुराना रेलवे ब्रिज बंद

पिछले साल सितंबर में यमुना ने दो बार खतरे के निशान को पार किया था और जलस्तर 206.38 मीटर तक पहुंच गया था। सोमवार की रात नदी निकासी के निशान 206 मीटर को पार कर गई थी, जिससे बाढ़ संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करना पड़ा। विभाग ने मंगलवार शाम को कहा कि निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को ऊंचाई वाले सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है। पुराने रेलवे ब्रिज को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। अतिरिक्त पानी छोड़ने और लंबे समय तक उच्च जल स्तर को रोकने के लिए ओखला बैराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं।

प्रमुख खबरें

केजरीवाल ने दिया Punjab Elections जल्दी होने का संकेत, Bhagwant Mann ही होंगे CM चेहरा!

अमेरिका की नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भारत के विरोध के बाद रूबियो ने किया साफ

Ayodhya Ram Mandir Donation Row: मंडलायुक्त की अध्यक्षता में SIT गठित, 15 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट

JP Nadda ने साधा कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना: Himachal में ठप विकास, अधूरे Healthcare Projects