Bhai Dooj 2026 पर Mathura में Yamuna Snan करने से दूर होता है अकाल मृत्यु का भय

By अनन्या मिश्रा | Nov 11, 2026

आज यानी की 11 नवंबर 2026 को भाई दूज का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक करती हैं और उनका मुंह मीठा कराती हैं। वहीं भाई अपनी बहनों को आजीवन रक्षा का वचन देते हैं। भाई दूज के पर्व को भाऊ बीज और भात्र द्वितीया भी कहा जाता है। इस मौके पर कई लोग चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना भी करते हैं। यह पर्व यमराज और यमुना के मिलन की स्मृति में मनाया जाता है। तो आइए जानते हैं इस पर्व की तिथि, मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व आदि के बारे में...

तिथि और मुहूर्त

वैदिक पंचांग के मुताबिक हर साल कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। वहीं द्वितीया तिथि की शुरूआत 10 नवंबर की दोपहर 02:00 बजे से शुरू हुआ है। वहीं आज यानी की 11 नवंबर की दोपहर 03:53 मिनट पर इस तिथि की समाप्ति होगी। ऐसे में आज भाई दूज का पर्व मनाया जा रहा है और तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1:10 बजे से दोपहर 3:20 बजे तक है।

पूजन विधि

इस दिन सुबह जल्दी स्नान आदि करने के बाद पूजास्थल में पंचोपचार विधि से सभी देवों की पूजा करें। फिर एक थाली में बहनें कुमकुम, अक्षत, दीया, हल्दी, मिठाई, कलावा और गोला रखें और फिर इस थाली को सबसे पहले भगवान को अर्पित करें। इसके बाद शुभ मुहूर्त में बहनें अपने भाई को एक चौकी पर बिठाएं और भाई के सिर पर रुमाल या कोई कपड़ा रखें। अब बहनें अपने भाइयों को अपने हाथ से बना कर कुछ न कुछ जरूर खिलाएं। ऐसा करना शुभ माना जाता है। वहीं अगर बहन की शादी हो चुकी है, तो भाई अपनी बहन के ससुराल जाकर यह पर्व मनाएं।

महत्व

धार्मिक मान्यता है कि भाई दूज पर मथुरा में यमुना स्नान करना विशेष पुण्यदायी माना जाता है। इस दिन बड़ी संख्या भाई-बहन यमुना के घाटों पर जाते हैं और साथ में स्नान करके तिलक की रस्म को निभाते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को यमराज की कृपा प्राप्त होती है और उसको अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता है। इस दिन बहन के हाथों का भोजन करना और उसको उपहार देना भी इस पर्व की परंपराओं का हिस्सा है।

प्रमुख खबरें

US Senate में John Thune फिर बने रिपब्लिकन नेता, चुनाव टालने की मांग 31-15 से खारिज

Sonia Gandhi के संस्मरण पर सियासी घमासान! Belonging A Journey of Love में अन्ना आंदोलन, RSS और अहमद पटेल की मौत से जुड़ी 3 बड़ी तथ्यात्मक गलतियां आईं सामने

Kolkata-Sairang Express Derailment | असम में बड़ा ट्रेन हादसा! गुवाहाटी के दिगारू में कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, इंजन समेत 7 डिब्बे बेपटरी

ब्रिटेन के RAF Fairford बेस पर हमले की साजिश, अमेरिका में तीन लोगों पर आरोप