दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने की संभावना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 03, 2025

दिल्ली में बुधवार सुबह सात बजे तक यमुना नदी का जलस्तर 206.90 मीटर तक पहुंचने की संभावना है। जल शक्ति मंत्रालय ने अपने पूर्वानुमान में यह जानकारी दी। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि रात नौ बजे पुराने रेलवे पुल पर यमुना का जलस्तर 206.36 मीटर दर्ज किया गया।

बाढ़ संबंधी परामर्श में बताया गया, “मौजूदा संकेतों के अनुसार, तीन सितंबर को सुबह सात बजे तक जलस्तर 206.90 मीटर पहुंचने की संभावना है। इसके बाद, जलस्तर बढ़ने की संभावना है।”

इससे पहले, दिल्ली में शाम चार बजे यमुना नदी का जलस्तर 206.03 मीटर के रिकॉर्ड स्तर के साथ निकासी चिह्न को पार कर गया था और तब से इसमें लगातार वृद्धि हो रही है। जिला अधिकारियों ने बढ़ते जल स्तर के मद्देनजर निचले इलाकों से निवासियों को निकाला और पुराने रेलवे पुल पर यातायात रोक दिया।

केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया, “जलस्तर बढ़ने का मुख्य कारण वजीराबाद और हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे छोड़े जा रहे पानी की भारी मात्रा है। पूर्वानुमान जलस्तर में और वृद्धि का संकेत दे रहा है।”

हथिनीकुंड बैराज से रात नौ बजे नदी में 1,76,000 क्यूसेक और वजीराबाद बैराज से 93,260 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इन बैराज से छोड़े गए पानी को दिल्ली पहुंचने में आमतौर पर लगभग 48 से 50 घंटे लगते हैं।

प्रमुख खबरें

New Zealand की आसान जीत, जैकब डफी ने झटके पांच विकेट और वेस्टइंडीज पर दबदबा

Vinesh Phogat की दमदार वापसी, 18 माह बाद कुश्ती में लौटेंगी, लॉस एंजेलिस 2028 की करेंगी तैयारी

Lionel Messi India Tour 2025: मेसी का भारत दौरा शुरू, चैरिटी शो और 7v7 मैच में लेंगे हिस्सा

IndiGo Flight Crisis: डीजीसीए ने सीईओ को तलब किया, जांच और मुआवज़े पर सवाल तेज