Yash Raj Films ने अभिनय के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए कास्टिंग ऐप शुरू किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2024

प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) ने शुक्रवार को कहा कि उसने अभिनय के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक सोशल मीडिया ऐप्लिकेशन शुरू किया है।

वाईआरएफ के अनुसार, यह ऐप स्टूडियो को कंपनी के नाम पर किये जाने वाले फर्जी कास्टिंग कॉल से निपटने में मदद करेगा। वाईआरएफ ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि यह उम्मीदवारों को अपने प्रोफ़ाइल विवरण पंजीकृत करने और बैनर को अपना ऑडिशन जमा करने में सक्षम बनाएगा।

शानू शर्मा वाईआरएफ की परियोजनाओं के लिए अभिनेताओं के चयन और उन्हें तैयार करने के प्रभारी हैं। वह ऐप के माध्यम से सभी ऑडिशन की निगरानी करेंगे। शर्मा ने कहा कि वाईआरएफ कास्टिंग ऐप उभरते अभिनेताओं को परियोजनाओं के लिए सीधे स्टूडियो से संपर्क करने में मदद करने की दिशा में एक ‘प्रगतिशील कदम’ है।

प्रमुख खबरें

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा

CM Vishnu Deo Sai ने रायपुर में 1100 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

Indian Air Force के आधिकारिक गीत का इतिहास, अंग्रेजी में लिखकर हुआ था हिंदी अनुवाद