Harshit Rana चोट के कारण बाहर, Yash Thakur को T20 Squad में मिली जगह

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 10, 2026

तेज गेंदबाज यश ठाकुर को अफगानिस्तान श्रृंखला और एशियाई खेलों के लिये चोटिल हर्षित राणा की जगह भारतीय टी20 टीम में शामिल किया गया है, जबकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को फिट घोषित कर दिया गया है। आखिरी बार इंग्लैंड दौरे पर भारत के लिये खेलने वाले राणा बेंगलुरू स्थित बीसीसीआई के सेंटर आफ एक्सीलैंस में चोट से उबरने की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। अब उन्हें सोमवार को अभ्यास के दौरान गेंदबाजी करते समय जांघ में चोट लग गई।

वहीं सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 7 . 04 की इकॉनॉमी से 81 विकेट चटकाये। दूसरी तरफ बुमराह बाएं घुटने की चोट के कारण जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के बाद नहीं खेल पाए हैं। उन्हें भी फिटनेस मंजूरी मिलने के आधार पर टीम में शामिल किया गया था।

बुमराह के अलावा ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर को भी इन दो टूर्नामेंट में खेलने के लिए मंजूरी मिल गई है। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 श्रृंखला 13 सितंबर से शुरू होगी। इसके बाद भारतीय टीम जापान से 22 सितंबर को एक मैच खेलेगी।

एशियाई खेलों में भारत को पहला मैच 28 सितंबर को खेलना है। अफगानिस्तान श्रृंखला के लिये टीम : श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतिश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरूण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर। एशियाई खेलों के लिये भारतीय टीम : श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नीतिश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरूण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर।

प्रमुख खबरें

ससुर की जासूसी से परेशान बहू ने रची कत्ल की साजिश! घर में रेता जा रहा था ससुर का गला, बाहर डिस्को में झूम रही थी बहू

Tamil Nadu Bypolls: TVK ने दो सीटों पर उतारे प्रत्याशी, DMK से टक्कर

Vande Mataram Politics: कर्नाटक सरकार का आदेश, सरकारी कार्यक्रमों में बस दो छंद!

NABARD चेयरमैन बोले: कृषि क्षेत्र में NPA घटा, उत्पादकता बढ़ने से और आएगी कमी