Virat Kohli इस रिकॉर्ड पर यशस्वी जायसवाल की नजरें, इंग्लैंड के खिलाफ कर सकते हैं कमाल

By Kusum | Jan 11, 2025

युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। फिर चाहे वो टेस्ट हो या टी20, दोनों ही फॉर्मेट में यशस्वी का प्रदर्शन काबिले तारीफ है। वनडे क्रिकेट में भी वह जल्द ही टीम इंडिया के लिए खेलते हुए दिख सकते हैं। कई रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि शायद उन्हें आगामी इंग्लैंड सीरीज में खेलने का मौका मिल सकता है। इंग्लैंड के खिलाफ 22 जनवरी से भारतीय टीम टी20 सीरीज खेलेगी, जिसमें जायसवाल बतौर ओपनर खेलते हुए दिख सकते हैं। वहीं इस सीरीज में सबसे तेज एक हजार रन पूरे करने का उनके पास सुनहरा मौका होगा। 

यशस्वी के पास इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान सबसे तेज एक हजार रन पूरा करने वाला भारतीय बल्लेबाज बनने का मौका है। बाएं हाथ के बल्लेबाज के नाम 23 मैचों में 723 रन हैं। यशस्वी 1000 टी20 रन पूरा करने से सिर्फ 277 रन दूर हैं। अगर वह अगली चार पारियों में इस उपलब्धि को हासिल कर सकते हैं तो वह विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं और सबसे तेज ये कारनामा करने वाले भारतीय बन सकते हैं। अगर वह पांच पारियां लेते हैं तो वह विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी करेंगे। 

विराट ने 27 पारियों में एक हजार रन पूरे किए थे। भारत के पूर्व कप्तान ने 2010 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना टी20 डेब्यू किया था। केएल राहुल इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 29 पारियों में ये कारनामा किया है। इंग्लैंड के डेविड मलान ने 24 पारियों में ये उपलब्धि अपने नाम की।

प्रमुख खबरें

Hassan में रिश्वतखोरी के आरोप: HD Kumaraswamy ने उठाए सवाल, DC ने दिए जांच के आदेश

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा