यशस्वी जायसवाल आउट थे या नहीं? सुनील गावस्कर और रिकी पोंटिंग ने दिया ये रिएक्शन

By Kusum | Dec 30, 2024

मेलबर्न टेस्ट के पांचवें दिन और तीसरा सेशन काफी विवादस्पद रहा। दरअसल, ऋषभ पंत का विकेट गिरने के बाद अन्य सभी बल्लेबाज अपना विकेट गंवाते चले गए। इस बीच 71वें ओवर में यशस्वी जायसवाल का विकेट चर्चाओं में आ गया है। पैट कमिंस गेंदबाजी कर रहे थे, जिन्हें स्नकोमीर में कोई स्पाइक आए बिना ही थर्ड अंपायर ने आउट करार दे दिया था। इस विषय पर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी रिकी पोंटिंग और भारतीय महान दिग्गज सुनील गावस्कर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

फिलहाल, बताते हैं कि आखिरी हुआ क्या था? मामला भारतीय पारी के 71वें ओर का है, जिसमें पैट कमिंस गेंदबाजी करने आए थे। ओवर की पांचवीं गेंद पर जायसवाल ने शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनसे मिस हो गई थी। लेकिन आवाज आने पर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने कैच की अपील कर दी, याद दिला दें कि ग्राउंड अंपायर ने जायसवाल को नॉट-आउट दिया। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने रिव्यू लिया, रिव्यू में पाया गया कि जब गेंद जायसवाल के दस्ताने के पास से गुजरी तो उसने हल्की से दिशा बदल ली थी। वहीं जब स्निकोमीटर में देखा गया तो स्पाइक नहीं आया। फिर भी अंपायर ने स्निकोमीटर के बजाय गेंद के दिशा में बदलाव के आधार पर जायसवाल को आउठ करार दिया। 

वहीं महान दिग्गज सुनील गावस्कर ने इस फैसले को बिल्कुल गलत बताया। गावस्कर ने कमेंट्री के दौरान कहा कि, ये फैसला पूरी तरह से गलत है। तीसरे अंपायर को सबूत चाहिए और तीसरे अंपायर को उसी हिसाब से निर्णय देना होगा। अगर फील्ड अंपायर ने कोई फैसला दिया है तो उसको बदलने के लिए पर्याप्त सबूत चाहिए होते हैं, जो इस केस में नहीं था। ऐसे में आप तकनीक का प्रयोग क्यों ही कर रहे हैं। वीडियो में जो दिख रहा है वह ऑप्टिकल इल्यूजन भी हो सकता है। 

वहीं रवि शास्त्री ने कहा कि, बहुत कम बार ऐसा फैसला होता है जहां पर स्निको में कुछ नहीं दिखता और आप फील्ड अंपायर के नॉट अंपायर के फैसले को बदल कर आउट का फैसला लेते हैं। आज ऐसा लग रहा है कि स्निको ऑस्ट्रेलिया का छटा बॉलर है। 

जबिक रिकी पोंटिंग ने कमेंट्री के दौरान कहा कि, वो चाहे इस पर जो भी कहें, लेकिन गेंद साफ तौर पर दस्ताने से टच हुई थी। दरअसल, जायसवाल तभी डगआउट का रुख करने लगे थे जब उन्हें पता चला कि ऑस्ट्रेलिया ने रिव्यू लिया है। तब उन्होंने मैदान से बाहर जाने के लिए कुछ कदम बढ़ाए थे। स्निको ने यहां सच्चाई नहीं दिखाई है। जहां तक मैं जानता हूं इस विकेट पर कोई विवाद नहीं होना चाहिए। 

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ