यशवंत सिन्हा ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी को रूस-यूक्रेन संकट में मध्यस्थता करानी चाहिए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 01, 2022

हजारीबाग, पूर्व विदेश मंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता यशवंत सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास रूस-यूक्रेन संघर्ष में सफलतापूर्वक मध्यस्थता कराकर विश्वगुरु बनने का मौका है। सिन्हा ने अपने आवास पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मोदी के रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अच्छे संबंध हैं और यूक्रेन के साथ छह दिन से चल रहे युद्ध को समाप्त करने में वह महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं, जो वैश्विक अर्थव्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है।

प्रमुख खबरें

Semiconductor में उभरते भारत को Cyber और रणनीतिक जोखिमों से रहना होगा सतर्क: Ashwini Vaishnaw

पत्रकार Payal Mehta का मुंबई में 46 वर्ष की आयु में निधन

त्योहारी सीजन में FMCG उत्पादों के दाम नहीं बढ़ेंगे, कंपनियों का फोकस बिक्री बढ़ाने पर

Bigg Boss 20 में Salman Khan ने ट्रोलर्स को लताड़ा, Post-Pregnancy वजन पर बिना नाम लिए Katrina Kaif का किया बचाव