फारूक अब्दुल्ला-महबूबा मुफ्ती से मिले विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा, कहा- देश में इनसे बड़ा कोई देशभक्त नहीं

By अभिनय आकाश | Jul 09, 2022

नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष और सांसद डॉ फारूक अब्दुल्ला ने अपने गुप्कर आवास पर समान विचारधारा वाले राजनीतिक दलों की बैठक बुलाई है। बैठक दोपहर 12 बजे हुई। बैठक में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा शामिल हुए। बैठक में पीडीपी, कांग्रेस, माकपा और एएनसी के वरिष्ठ नेताओं की भी मौजूदगी रही। बाद में विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने प्रेस वार्ता की। सिन्हा ने कहा कि फारूक साहब, महबूबा जी सहित यहां मौजूद हमारे सभी लोग, देश में उनसे बड़ा कोई देशभक्त नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: LOC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकवादी ढेर, एक जवान शहीद

बता दें कि यशवंत सिन्हा भारत के राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार हैं। दिलचस्प बात यह है कि जम्मू-कश्मीर मतदान में भाग नहीं लेगा क्योंकि वहां कोई विधानसभा नहीं है। हालांकि, ये सिन्हा को श्रीनगर जाने और राजनीतिक हितधारकों से मिलने से नहीं रोकता है।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी