LOC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकवादी ढेर, एक जवान शहीद

सुरक्षा बलों की कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया, जबकि एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर जिले के करनाह सेक्टर के गुरान नाला अमरोही में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया।
श्रीनगर।जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर शुक्रवार को तड़के सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। सुरक्षा बलों की कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया, जबकि एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
इसे भी पढ़ें: ITBP अधिकारी ने सर्विस हथियार से खुद को मारी गोली, जांच की गई शुरू
अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर जिले के करनाह सेक्टर के गुरान नाला अमरोही में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि मौके से एक एके राइफल, तीन एके मैगजीन, 200 एके कारतूस, तीन पिस्तौल, चार पिस्तौल की मैगजीन और चार हथगोले बरामद किए गए। उन्होंने कहा कि अभियान अब भी जारी है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
अन्य न्यूज़












