दिल्ली की तिहाड़ जेल में भूख हड़ताल पर बैठा यासीन मलिक, कर रहा है ये मांग

By अभिनय आकाश | Jul 23, 2022

दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) का प्रमुख यासीन मलिक जेल के अंदर ही भूख हड़ताल पर बैठ गया है। जेल अधिकारियों ने कहा कि अलगाववादी नेता यासीन मलिक ने राष्ट्रीय राजधानी की तिहाड़ जेल में अपनी कोठरी के अंदर भूख हड़ताल शुरू की। मलिक ने शुक्रवार सुबह तिहाड़ की जेल नंबर 7 में अपनी हड़ताल शुरू की और दावा किया कि उनके मामले की ठीक से जांच नहीं हो रही है। खबरों के मुताबिक, जेल के शीर्ष अधिकारियों ने मलिक से बात की और उसे हड़ताल खत्म करने के लिए मनाने की कोशिश की लेकिन उसने इनकार कर दिया।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कृषि कार्यो के लिए ड्रोन का इस्तेमाल शुरू किया

यासीन मलिक टेरर फंडिंग मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है। उन्हें 2019 में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा दर्ज 2017 टेरर-फंडिंग मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। मलिक ने रूबैया सईद अपहरण मामले में गवाहों से खुद जिरह करने के अपने अनुरोध के बारे में अदालत को सूचित किया और कहा कि अगर सरकार उनकी याचिका को स्वीकार नहीं करती है तो वह भूख हड़ताल शुरू करने से नहीं हिचकिचाएंगा। अधिकारियों ने कहा कि जेकेएलएफ प्रमुख ने अदालत से कहा कि वह 22 जुलाई तक सरकार के जवाब का इंतजार करेंगे जिसके बाद वह अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगा। 

प्रमुख खबरें

Aliganj Fire Case: Allahabad High Court ने आरोपी किरायेदार को दी जमानत

Rewa Hospital में शवों से दुष्कर्म के Congress MLA Abhay Mishra के आरोप पर विवाद, प्रशासन ने बताया निराधार

Nepal Flood: राष्ट्रपति Ramchandra Paudel ने राहत और पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश

Indian-American दंपत्ति ने University of North Texas को AI कॉलेज के लिए दिए 2 करोड़ डॉलर