Yasin Malik की पत्नी पाकिस्तान में कार्यवाहक प्रधानमंत्री की विशेष सलाहकार नियुक्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 18, 2023

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने भारत में जेल में बंद कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक की पत्नी मुशाल हुसैन मलिक को देश के नवनियुक्त कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकड़ की विशेष सलाहकार नियुक्त किया है। राष्ट्रपति आरिफ अल्वी द्वारा राष्ट्रपति भवन ऐवान-ए-सद्र में 19 सदस्यीय कार्यवाहक मंत्रिमंडल को शपथ दिलाने के बाद बृहस्पतिवार देर रात को जारी की गई प्रधानमंत्री के पांच विशेष सलाहकारों (एसएपीएम) की सूची में मुशाल हुसैन मलिक का नाम भी शामिल था। मुशाल एक पाकिस्तानी नागरिक हैं जिन्होंने मलिक से विवाह किया है। उन्हें मानवाधिकार और महिला सशक्तिकरण के लिए, कार्यवाहक प्रधानमंत्री काकड़ का विशेष सलाहकार नियुक्त किया गया है।

इसे भी पढ़ें: China के राष्ट्रपति ने विनाशकारी बाढ़ के प्रभावों से निपटने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया

दोनों की मुलाकात तब हुई जब यासीन 2005 में पाकिस्तान के दौरे पर था। मुशाल और उनकी बेटी इस्लामाबाद में रहते हैं। 1985 में जन्मी मुशाल ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। यासीन को मई में आतंकी वित्त पोषण के मामले में निचली अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने दिल्ली की तिहाड़ जेल में सजा काट रहे यासीन के लिए मौत की सजा की मांग करते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया है।

प्रमुख खबरें

Gujarat के Kandla में 2,300 करोड़ रुपये से बनेगा देश का पहला बंदरगाह आधारित E-Methanol Plant

SIR से 93 लाख नाम हटाकर BJP की मदद का आरोप, Mamata Banerjee ने CEC से मांगा इस्तीफा

Gujarat CID ने चुनावी चंदे में 314 करोड़ की कर चोरी पर तीन दलों पर दर्ज की FIR

Election Commission पर DK Shivkumar का बड़ा हमला, CEC की गिरफ्तारी और SIR रद्द करने की मांग