Yasin Malik की पत्नी PAK की केयर टेकर सरकार में बनेगी मंत्री, मानवाधिकार पर PM की होगी विशेष सहायक

By अभिनय आकाश | Aug 17, 2023

जेल में बंद अलगाववादी नेता यासीन मलिक की पत्नी मुशाल हुसैन मलिक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अनवारुल हक कक्कड़ की कार्यवाहक कैबिनेट का हिस्सा होंगी। मुशाल हुसैन मलिक पाकिस्तान के कार्यवाहक मंत्रिमंडल में मानवाधिकार पर प्रधानमंत्री के विशेष सहायक होंगी। जीईओ न्यूज ने गुरुवार को बताया कि पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधान मंत्री ने नवंबर की शुरुआत में होने वाले राष्ट्रीय चुनावों से पहले एक नई कैबिनेट नियुक्त की है। 

कौन है मुशाल हुसैन?

यासीन मलिक की पत्नी मुशाल हुसैन का जन्म पाकिस्तान में हुआ था। उनके पिता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त अर्थशास्त्री थे। जबकि मां पाकिस्तान मुस्लिम लीग की महिला इकाई की पूर्व महासचिव रह चुकी है। मुशाल के भाआ हैदर अली मलिक विदेश नीति के विद्वान और अमेरिका में प्रोफेसर है। 

उम्र कैद की सजा काट रहा यासीन 

जम्मू और कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) का प्रमुख यासीन मलिकवर्तमान में तिहाड़ जेल में बंद हैं।  पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की बहन और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी रुबैया सईद का 8 दिसंबर, 1989 को जेकेएलएफ के आतंकवादियों ने अपहरण कर लिया था। टेरर फंडिंग मामले में तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा यासीन मलिक अन्य लोगों के साथ इस मामले में आरोपी है। हाल ही में जम्मू एवं कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) प्रमुख यासीन मलिक की व्यक्तिगत उपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सवाल किया कि जब ऐसा कोई आदेश पारित नहीं किया गया तो उन्हें अदालत में क्यों लाया गया। 

प्रमुख खबरें

यौन उत्पीड़न मामले में Harvey Weinstein को New York कोर्ट में 15 साल की जेल

Odisha Assembly में पाठ्यपुस्तक त्रुटियों और खनन कानून पर भारी हंगामा, 11 मिनट में कार्यवाही स्थगित

Veeramany POCSO Case: मंत्री राजमोहन ने पूर्व मंत्री रेगुपति की टिप्पणी पर उठाए सवाल

Satnam Singh और Salman Khan ने Asian Games की Men Doubles Rowing Final में बनाई जगह