विरासत का संरक्षण Viksit Bharat की संकल्पना पूरी करने का माध्यम: Yogi Adityanath

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 13, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि हम जिस भी क्षेत्र में काम कर रहे हैं, उसमें अपनी विरासत का संरक्षण विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने का एक माध्यम है। मुख्यमंत्री यहां उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की स्थापना के 63 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित ‘धरोहर’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, “हम जिस भी क्षेत्र में काम कर रहे हैं, उसमें अपनी विरासत का संरक्षण विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने का एक माध्यम बनता है।” मुख्यमंत्री ने संगीत अकादमी के अपने पिछले दौरे को याद करते हुए कहा, “पिछली बार जब मैं यहां आया था, तब भी मैंने कहा था कि अगर हम लुप्तप्राय वाद्य यंत्रों को संरक्षित कर सकें तो यह कला जगत और आने वाली पीढ़ी के लिए बड़ा उपकार होगा।” उन्होंने वाद्य यंत्रों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि नवोदित कलाकारों ने लुप्तप्राय वाद्य यंत्रों की बेहतरीन प्रस्तुति दी है।

योगी ने कहा कि भारत में संगीत केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं रहा है बल्कि भारतीय मनीषा ने इसे आत्मा की अभिव्यक्ति और परमात्मा की आराधना का मार्ग भी माना है। उन्होंने कहा, “हमारे यहां साधना का सबसे प्रमुख महामंत्र ‘ओंकार’ से शुरू होता है। यह ‘नाद’ की ध्वनि का एक सशक्त माध्यम भी है और यहीं से संगीत की धारा आगे बढ़ती है।” मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान शिव की आराधना के दौरान उनके हाथ में मौजूद डमरू से 14 माहेश्वर सूत्र निकले।

उन्होंने कहा, “ भगवान शिव ने भी संगीत को अपने साथ जोड़ा है। इन्हीं सूत्रों से वर्णमाला और भाषा की उत्पत्ति मानी जाती है, जबकि संगीत के सात सुरों की उत्पत्ति को भी इससे जोड़ा जाता है।” योगी ने कहा, “आप उत्तर या दक्षिण में कहीं भी जाएंगे, संस्कृत हो या तमिल, दोनों की मान्यता है कि इनकी उत्पत्ति के स्रोत शिव हैं। दोनों को शिव से जोड़कर देखा जाता है।

शिव को लोकमंगल के देवता के रूप में माना गया है।’’

प्रमुख खबरें

Faridabad में कार को रास्ता देने के विवाद में ASI के बेटे ने चलाई गोलियां, दो भाई घायल

उत्तराखंड में विकास से पिथौरागढ़ का पैतृक गांव Road से जुड़ा, बोले Sudhanshu Pant

DGMA ने भारतीय नाविकों के अनसुलझे हादसों के मामलों पर हितधारकों से मांगे दस्तावेज

Ladli Behna Yojana: Mohan Yadav ने 1.24 करोड़ बहनों को दिए 1831 करोड़ रुपये