Pawan Singh और Khesari Lal Yadav के बीच खत्म हुआ सालों पुराना झगड़ा, दुश्मनी भूल दोनों के एक-दूसरे को लगाया गले

By अंकित सिंह | Jul 17, 2023

सोशल मीडिया पर एक फोटो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। इस फोटो में भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह और एक्टर-सिंगर खेसारी लाल यादव एक दूसरे को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद से इस बात की चर्चा जबरदस्त तरीके से तेज हुई है यह क्या दोनों ही अभिनेताओं के बीच सुलह हो गया है? दरअसल, दोनों ही अभिनेताओं के बीच लगातार वार-पलटवार की खबरें आती थी। ऐसा कहा जाता है कि दोनों के बीच सालों से झगड़ा कर चल रहा था। भोजपुरी अभिनेता और सांसद रवि किशन की वजह से दोनों की बीच की दीवार खत्म हुई है। पवन सिंह और खेसारी लाल यादव की तस्वीरों को भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। 

इसे भी पढ़ें: New Bhojpuri Song: निरहुआ-आम्रपाली की फिर दिखी हिट केमिस्ट्री, कलाकंद फिल्म का शानदार गाना रिलीज

कई सालों से रहा है झगड़ा

दोनों अभिनेता एक दूसरे को लगातार टारगेट करते रहे हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने कभी भी किसी का नाम नहीं लिया है। लेकिन उनकी बातों से साफ तौर पर पता चल जाता था। कई बार तो दोनों अभिनेताओं ने सोशल मीडिया पर आकर एक दूसरे के खिलाफ बोला है। यहां तक कि बाद जातिवाद तक पहुंच गया था। दोनों ने कभी यादव तो कभी बबुआन को लेकर भी गीत गाए। खेसारी लाल यादव ने तो यहां तक कह दिया था कि मेरे गाने को रुकवा दिया जाता है। वही, पवन सिंह के हाथों कुछ प्रोजेक्ट भी निकल गए थे। हालांकि, अब ऐसा लग रहा है कि दोनों के बीच सुलह हो चुकी है। 

प्रमुख खबरें

Bansuri Swaraj का Rahul Gandhi पर वार, बोलीं- पितृसत्ता खत्म की बात सिर्फ Pune तक क्यों?

Bhavika Sharma और Ankit Gupta के बीच आई दूरी, आखिर ऐसा क्या हुआ कि कर दिया अनफॉलो!

Congress ने MP Cabinet बर्खास्त करने की मांग President से की, Vijay Shah मामला

भारत में रहना है तो संविधान मानो! Hijab पर Giriraj Singh का Owaisi को तीखा जवाब