येचुरी ने PMC बैंक घोटाला मामले में केंद्र सरकार पर संवेदनहीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 21, 2019

नयी दिल्ली। माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने पीएमसी बैंक घोटाला मामले में केन्द्र सरकार पर संवेदनहीन रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुये सोमवार को कहा कि बैंक के खाताधारक भयावह स्थिति का सामना कर रहे हैं और इस संकट के कारण दो लोगों की मौत के बावजूद सरकार इस मामले की सुध तक लेने को तैयार नहीं है।उल्लेखनीय है कि पीएमसी बैंक घोटाला उजागर होने के बाद अब तक चार खाताधारकों की मौत हो चुकी है। येचुरी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘भाजपा आरएसएस की सरकार गैरभुगतान वाले कर्ज माफ करने और धनकुबेरों को कर में छूट देने की राहत दे रही है। इससे बैंकिंग व्यवस्था ध्वस्त हो रही है। इसका सीधा असर आम जनजीवन पर पड़ा है। एक और त्रासदी का यह नया नमूना है।’’

प्रमुख खबरें

जयशंकर ने टेबल पर मारा हाथ, बदतमीज पाकिस्तानी का दिमाग ही घूम गया

Samajwadi Party कार्यालय में Ram Govind Chaudhary को Akhilesh Yadav ने दी श्रद्धांजलि

SIR को लेकर दिल्ली-महाराष्ट्र में चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला, किया ये बदलाव

Bijapur Eklavya School छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोपी शिक्षक Rajasthan से पकड़ा गया