बीमार CPI(M) नेता से मिलने श्रीनगर पहुंचे येचुरी, 4 दिन पहले प्रशासन ने लौटाया था

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2019

श्रीनगर। उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद माकपा महासचिव सीताराम येचुरी अपने बीमार कॉमरेड मोहम्मद युसूफ तारिगामी से मिलने के लिए बृहस्पतिवार को यहां पहुंचे। तारिगामी पांच अगस्त से हिरासत में हैं। केंद्र द्वारा जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे को खत्म करने की घोषणा करने के चार दिन बाद नौ अगस्त को भी येचुरी श्रीनगर पहुंचे थे लेकिन राज्य प्रशासन ने उन्हें हवाईअड्डे से ही लौटा दिया था। 

बृहस्पतिवार को येचुरी दोपहर की उड़ान से श्रीनगर पहुंचे। हवाईअड्डे पर मौजूद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उन्हें गेस्ट हाऊस ले गये। बुधवार को उच्चतम न्यायालय ने येचुरी को पूर्व विधायक तारिगामी से मिलने के लिए श्रीनगर जाने की इजाजत दे दी थी।

प्रमुख खबरें

Ganesh visarjan Mumbai | जयकारों, ढोल-ताशों और अश्रुपूरित आंखों से बप्पा को विदाई, अंतिम दिन 16,000 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन

जल संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ें: CR Patil ने कहा- IIWW की तकनीकें जमीन पर उतारना जरूरी

Asian Games: Loh Kean Yew से तीन गेम में हारे Lakshya Sen, दूसरे दौर से बाहर

Congo Plane Crash: दो शीर्ष सैन्य अधिकारियों समेत 14 की मौत, किकविट से किंशासा जा रहा था विमान