येदियुरप्पा ने लोगों से अपील, कहा- अगर आप एक और लॉकडाउन नहीं चाहते, तो सहयोग करें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2021

बेंगलुरू। कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुएप्रदेश के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने रविवार को कहा कि यह महामारी राज्य में अनियंत्रित होती लग रही है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि अगर वे एक अन्य लॉकडाउन नहीं चाहते हैं तो महामारी की रोकथाम के उपायों का पालन कर सहयोग करें। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बढ़ते कोविड-19 मामलों के चलते अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सोमवार को विधान सौध में एक बैठक बुलायी है।

इसे भी पढ़ें: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिये भाजपा ने जारी की 17 उम्मीदवारों की सूची

इस साल 22 जनवरी के बाद पहली बार प्रदेश में कोविड-19 के 900 से अधिक मामले सामने आये हैं। प्रदेश में कुल 921 नये मामले सामने आये हैं और इनमें से 630 मामले अकेले बेंगलुरू अर्बन जिले में आये हैं। पिछले सोमवार से प्रदेश में अब तक 4300 से अधिक नये मामले सामने आये हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोविड-19 संक्रमित मरीजों का आंकड़ा9,59,338 पर पहुंच गया है। इनमें से 12,387 लोगों की मोत हो चुकी है जबकि 9,38,890 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। प्रदेश में फिलहाल 8,042 मरीज उपचाराधीन हैं। यह आंकड़ा पिछले महीने 4,000-5,000 के करीब था। येदियुरप्पा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पिछले एक महीने से, ऐसा लगता है कि कोविड-19 अनियंत्रित होने जा रहा है। दिन ब दिन मामलों की संख्या बढ़ रही है। इसलिये हमने कल एक बैठक बुलायी है। ’’ इससे पहले मुख्यमंत्री कार्यालय ने रविवार को बयान जारी कर बताया कि कर्नाटक में हाल के दिनों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में हुयी वृद्धि के मद्देनजर प्रदेश के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने सोमवार को अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों की बैठक बुलायी है। बयान के अनुसार, यह बैठक सोमवार को शाम पांच बजे विधान सौध में होगी, जहां प्रदेश विधानसभा एवं सचिवालय स्थित है।

प्रमुख खबरें

Bihar CM ने दिया करोड़ों का तोहफा: 98 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंचे 1424 करोड़, सशक्त होगा समाज

बांग्लादेश Cricket को तगड़ा झटका, Mustafizur Rahman 4 हफ्ते के लिए बाहर

Mumbai के Andheri में बेकाबू BEST Bus का कोहराम, एक साथ 14 गाड़ियों को रौंदा, कई लोग घायल।

Lock Up में Akanksha का ड्रामा बेनकाब, Diksha Pawar ने खोला Splitsvilla वाला गंदा राज