येदियुरप्पा का दावा, 70 फीसदी लोग चाहते हैं कि अगली बार भी मोदी PM बने

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2020

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने सोमवार को दावा किया कि देश के 70 प्रतिशत लोग चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी न केवल अपना वर्तमान कार्यकाल पूरा करें बल्कि अगली बार भी वह प्रधानमंत्री बनें। उन्होंने अनुच्छेद 370 खत्म करने को लेकर मोदी को ‘लौह पुरूष’ बताया और कहा कि इस अनुच्छेद के हटने से जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म हो गया है। येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘इस देश के 70 प्रतिशत लोग चाहते हैं किनरेंद्र मोदी न केवल अपना वर्तमान कार्यकाल पूरा करें बल्कि अगली बार भी वह प्रधानमंत्री बनें ताकि वह इस देश के समक्ष मौजूद समस्याओं का हल ढूंढ सकें। यह इस तरूण भारत की आकांक्षा है।’’ उन्होंने कहा कि मोदी ने दूसरे कार्यकाल का पहला वर्ष सफलतापूर्वक पूरा किया है और देश उनके ‘असाधारण एवं दूरदृष्टिपूर्ण नेतृत्व में प्रगति के पथ पर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री अपने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ सिद्धांत और समावेशी योजनाओं के साथ देश को विकास के पथ पर आगे ले जा रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि मोदी ‘‘मजबूत और आत्मनिर्भर भारत’’ के निर्माण की दिशा में प्रयासरत हैं। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक साल की पृष्ठभूमि में मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि न केवल भारत में बल्कि दुनियाभर में मोदी की उनके ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ मंत्र से असाधारण नेता की पहचान बनी हुई। उन्होंने तीन तलाक खत्म करने, वंदे भारत मिशन, नागरिकता संशोधन कानून, एक देश एक राशनकार्ड, नये मोटर वाहन अधिनियम, राममंदिर विवाद के समाधान आदि को केंद्र की भाजपा सरकार की उपलब्धियों के रूप में गिनाया। उन्होंने कहा कि मोदी ने 130 करोड़ की जनसंख्या वाले इस देश में कोरोना वायरस से मुकाबला करने की बड़ी चुनौती को पूरी क्षमता संभाला। 

इसे भी पढ़ें: भारत-चीन सीमा विवाद पर कांग्रेस ने कहा, राजनीतिक दलों को विश्वास में ले सरकार

प्रमुख खबरें

GDP Revision Controversy: सुभाष गर्ग ने 6 लाख करोड़ के अंतर पर उठाए सवाल, Gaurav Vallabh ने बचाव में दिए तर्क

Ukraine-Russia युद्ध खत्म कराने में हर संभव मदद को तैयार है भारत, Kyiv में बोले Jaishankar

Robert Lewandowski बोले Jose Mourinho की वापसी से मजबूत हुआ Real Madrid, पर मेरा दिल अभी भी Barcelona के साथ

Amit Shah ने Saket के Max Hospital में 400 बेड वाली नई इमारत का किया उद्घाटन