लोकसभा चुनाव बाद कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के बने रहने पर येदियुरप्पा ने जताया संदेह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 18, 2019

बेंगलुरू। कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को राज्य में कांग्रेस..जदएस गठबंधन सरकार को ‘‘अंदरूनी कलह और भ्रम का केंद्र’’ बताते हुए लोकसभा चुनावों के बाद सरकार के बने रहने पर संदेह व्यक्त किया। भाजपा नेता ने यह टिप्पणी हुबली में तब की जब उनसे मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के बीच कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के मुख्मंत्री बनने को लेकर ट्विटर पर बयानबाजी के बारे में पूछा गया। 

कुमारस्वामी की इस टिप्पणी से उनके और सिद्धरमैया के बीच ट्विटर पर बहस शुरू हो गई थी कि खड़गे को इस पद की बहुत समय पहले ही पेशकश की जानी चाहिए था। कुमारस्वामी की टिप्पणी के जवाब में सिद्धरमैया ने सुझाव दिया था कि कुमारस्वामी के बड़े भाई एच डी रेवन्ना भी राज्य का एक मुख्यमंत्री के तौर पर नेतृत्व करने में सक्षम हैं। येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘कांग्रेस और जदएस विवादों का केंद्र है। लोग क्या सोचते होंगे जब सिद्धरमैया कहते हैं कि रेवन्ना मुख्यमंत्री होने चाहिए और तब कुमारस्वामी कहते हैं कि खड़गे को मुख्यमंत्री होना चाहिए था...यह जनता को धोखा देने की तरह है।’’

इसे भी पढ़ें: खड़गे को लेकर कुमारस्वामी और सिद्धरमैया के बीच टि्वटर पर छिड़ी बहस

अगले मुख्यमंत्री के सवाल पर येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘सवाल तब उठेगा जब सरकार बचेगी। भविष्य लोकसभा चुनाव और दो उपचुनाव (चिंचोली और कुंडगोल विधानसभा क्षेत्रों) के परिणामों पर निर्भर करेगा।’’उन्होंने कहा, ‘‘चुनाव के बाद (कर्नाटक की) राजनीति में उथल पुथल होगा। मैं नहीं मानता कि कांग्रेस और जदएस सरकार में लंबे तब चलेंगे।’’ उन्होंने लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत की उम्मीद करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे और चुनाव परिणामों का कर्नाटक पर प्रभाव होगा।

प्रमुख खबरें

CIC ने PESO को दिए निर्देश: जानलेवा हादसों के बाद रद्द हुए पटाखा लाइसेंस का ब्योरा दें

Pakistan: Imran Khan की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च अब 4 अक्टूबर को होगा

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल