कर्नाटक के हड़ताली परिवहन कर्मचारियों को सीएम बी एस येदियुरप्पा ने दिया कड़ा संदेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2021

बीदर (कर्नाटक)। सड़क परिवहन निगम के हड़ताली कर्मचारियों को कड़ा संदेश देते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार उनकी किसी भी शर्त को मानने के लिए तैयार नहीं है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। मुख्यमंत्री ने बीदर में पत्रकारों से कहा, ‘‘परिवहन कर्मचारियों की हड़ताल के बारे में मुझसे नहीं पूछें। हम लोग किसी भी परिस्थिति में उनकी शर्तों को नहीं स्वीकार करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पहले ही उनकी आठ मांगें मान ली हैं।

इसे भी पढ़ें: कोरोना महामारी के बीच भी लोग कर रहे बाहर घूमने की प्लानिंग, सर्वे ने किया खुलासा

कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम के एक अधिकारी के अनुसार बेंगलुरु मेट्रोपोलिटन परिवहन निगम की 262 बसों समेत 2,299 बसें मंगलवार को राज्य में चलीं। अधिकारी ने बताया कि कर्मचारियों ने कथित रूप से 54 बसों को नुकसान पहुंचाया। मंगलवार सुबह 10 बजे तक 36 बसों को नुकसान पहुंचाने के संबंध में अब तक 72 प्राथमिकी दर्ज की गयी है। उन्होंने एक बयान में कहा कि बसों में तोड़-फोड़ करने की घटना में 115 कर्मचारी शामिल हैं जिनमें से 19 को गिरफ्तार किया गया है।

प्रमुख खबरें

Hardeep Singh Puri ने INDIA गठबंधन की रैली को बताया असंवेदनशील, राहुल गांधी से मांगा आत्मचिंतन

जबलपुर में Jabalpur Police ने पकड़ा 4.35 करोड़ का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार

PM Narendra Modi ने विपक्ष को बताया अवरोध पक्ष, एकता नगर में चेताया

Nirmala Sitharaman: राज्यों को Tax Devolution की दूसरी किस्त, मिले ₹1.09 लाख करोड़