येदियुरप्पा ने चुनावी राजनीति से लिया संन्यास, विदाई भाषण में बोले- अंतिम सांस तक पार्टी के लिए ईमानदारी से करता रहूंगा काम

By अंकित सिंह | Feb 23, 2023

कर्नाटक में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। चुनावी साल में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने चुनावी राजनीति से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने विधानसभा में अपने विदाई भाषण में कहा कि वह अंतिम सांस तक इमानदारी से पार्टी को मजबूत करने और उसे सत्ता में लाने का प्रयास करते रहेंगे। बीएस येदियुरप्पा की गिनती भाजपा के उन नेताओं में होगी जिन्होंने दक्षिण भारत में पार्टी को मजबूत करने का काम किया है। दक्षिण भारत के एकमात्र राज्य कर्नाटक में येदियुरप्पा चार बार मुख्यमंत्री पद की कुर्सी संभाल चुके हैं। हालांकि येदियुरप्पा ने यह भी कहा कि उनके घर बैठने का कोई सवाल नहीं है। वह विधानसभा सत्र के बाद राज्य का दौरा करेंगे और भाजपा तथा उसके उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: 3 दिनों में 3 राज्य का दौरा करेंगे अमित शाह, कर्नाटक में भाजपा ने झोंकी ताकत, MP-बिहार में है यह कार्यक्रम

विधानसभा का सत्र शुक्रवार को समाप्त हो रहा है और येदियुरप्पा ने कहा, यह एक तरह से मेरी विदाई है, क्योंकि मैं इसके बाद विधानसभा में तो आ सकता हूं और न ही बोल सकता हूं। इस पर विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी और संसदीय कार्य मंत्री जे सी मधुस्वामी ने हस्तक्षेप किया और कहा कि येदियुरप्पा शुक्रवार को सदन में अपना अंतिम भाषण देंगे।

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर