JDS के समर्थन से सरकार गठन नहीं करेगी भाजपा: येदियुरप्पा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 27, 2019

बेंगलुरु। लोकसभा चुनाव में हार के बाद जदएस-कांग्रेस गठबंधन के टूटने की आशंकाओं के बीच कर्नाटक भाजपा प्रमुख बीएस येदियुरप्पा ने रविवार को कहा कि पार्टी ऐसी हालत में विधानसभा का नया चुनाव कराने की पक्षधर है। उन्होंने नयी सरकार के गठन के लिये क्षेत्रीय पार्टी के साथ साझेदारी से भी इनकार कर दिया। ‘पीटीआई’ के साथ साक्षात्कार में येदियुरप्पा ने कहा कि जदएस की मदद से सरकार बनाना असंभव है। कुमारस्वामी के मुख्यमंत्री रहते हुए मुझे 20-20 शासन का कड़वा अनुभव रहा है।

उन्होंने कहा कि मैं गलतियां दोहराना नहीं चाहता। एक सवाल के जवाब में येदियुरप्पा ने कहा कि पार्टी राज्य में फिर से चुनाव कराने का पक्षधर है।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने GST अधिकारियों को वकील के जब्त डेटा का विश्लेषण 28 सितंबर तक रोकने का दिया निर्देश

Aishwary Tomar, Niraj Kumar और Rudrankksh Patil की भारतीय Shooting Team ने जीता Silver

मणिपुर में फिर 6 महीने AFSPA, नागालैंड के 9 जिले अशांत क्षेत्र घोषित, MHA ने जारी की अधिसूचना

Asian Games 10000m Race में Gulveer Singh ने जीता Silver Medal