मुद्दों पर गुमराह करने वाली भाजपा के सफल मार्गदर्शक बनें येदियुरप्पा: सिद्धरमैया की कामना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 27, 2020

बेंगलुरू। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के जन्मदिन के मौके पर उन्हें बधाई देते हुए कांग्रेस नेता एवं कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धरमैया ने कहा कि उनकी कामना है कि मुख्यमंत्री मुद्दों पर गुमराह करने वाली भाजपा के सफल मार्गदर्शक बनें। पूर्व मुख्यमंत्री ने येदियुरप्पा के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा 75 वर्ष के हुए, मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

सिद्धरमैया ने ट्वीट किया, ‘‘.....आपने एक सफल जनप्रतिनिधि के रूप में जीवन व्यतीत किया, मैं यह भी कामना करता हूं कि आप अपनी पार्टी के सफल मार्गदर्शक बनें जो मुद्दों पर गुमराह करती है ।’’ सिद्धरमैया भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार की आलोचना करते रहे हैं।

प्रमुख खबरें

CSK ने एक मौका गंवा दिया..., कैमरन ग्रीन को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने ऐसा क्यों बोला

दुश्मन पर कड़ा आघात करने के लिए नई रणनीति, सेना ने विशेष सैन्य ट्रेन के जरिए कश्मीर घाटी में टैंक और तोपखाने शामिल किए!

Shri Mata Vaishno Devi Sangarsh Samiti ने Muslim Students के खिलाफ अपने प्रदर्शन को और तेज किया

G Ram G Bill पर बोले शिवराज सिंह चौहान, गांधी जी के सपने को पूरा करेगा विधेयक, 125 दिन रोजगार की गारंटी