येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री के तौर पर अपने भविष्य पर कहा- आलाकमान के निर्देशों का पालन करूंगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 22, 2021

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने का संकेत देते हुए बी एस येदियुरप्पा ने इस संबंध में लगायी जा रही अटकलों पर पहली बार बृहस्पतिवार को चुप्पी तोड़ी और कहा कि वह भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के फैसले का पालन करेंगे। लिंगायत समुदाय के नेता येदियुरप्पा (78) ने यह भी कहा कि पार्टी आलाकमान कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर उनके भविष्य के बारे में 25 जुलाई को उन्हें निर्देश देगा। येदियुरप्पा सरकार के दो साल 26 जुलाई को पूरे हो जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह (गृह मंत्री) और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का मेरे प्रति विशेष स्नेह एवं विश्वास है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह