Yediyurappa Helicopter: बाल-बाल बचे बीएस येदियुरप्पा, इस वजह से हेलिकॉप्टर लैंडिंग में हुई समस्या

By अभिनय आकाश | Mar 06, 2023

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को ले जा रहे एक हेलीकॉप्टर को कलबुर्गी में पॉलिथिन और जमीन पर अन्य कचरे के कारण कुछ समय के लिए अपनी लैंडिंग रोकनी पड़ी। बाद में सुरक्षाकर्मियों द्वारा जमीन साफ ​​किए जाने के बाद हेलीकॉप्टर कलबुर्गी के जेवरगी में उसी हेलीपैड पर उतरा। इस घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। एक वीडियो में दिखाया गया है कि पायलट अंतिम क्षण में लैंडिंग को रद्द कर देता है क्योंकि पॉलीथिन हेलीकॉप्टर के करीब उड़ जाती हैं जिससे डर पैदा हो जाता है। अधिकारियों द्वारा हेलीपैड को साफ किए जाने के दौरान हेलिकॉप्टर हवा में घूमता रहा।

इसे भी पढ़ें: Karnataka में बोले अरविंद केजरीवाल, ‘डबल इंजन’ सरकार में दोगुना हुआ भ्रष्टाचार, हमें ‘नये इंजन’ की सरकार चाहिए

कालाबुरगी की पुलिस अधीक्षक ईशा पंत ने कहा कि हेलीकॉप्टर बाद में सुरक्षित रूप से उसी स्थान पर उतर गया। अनुभवी भाजपा नेता पार्टी की 'जन संकल्प यात्रा' में भाग लेने के लिए कलबुर्गी में हैं। 

प्रमुख खबरें

Pakistan में सेना बनाम सरकार, Mohsin Naqvi के बयान से शहबाज शरीफ कैबिनेट में हलचल

Ukraine पर Russia का भीषण हवाई हमला, कीव समेत कई इलाकों में 12 नागरिकों की मौत और 40 घायल

जांच करेंगे और फिर...चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर CJI करेंगे समीक्षा, मुख्य न्यायाधीश को बाहर रखने से जुड़ी क्यूरेटिव याचिका

Bhuvneshwar Kumar की चार साल बाद भारतीय T20I टीम में वापसी, Suresh Raina ने जताई खुशी