बीएस येदियुरप्पा ने PM मोदी से की मुलाकात, कर्नाटक में चुनावी तैयारियों को लेकर हुई चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 26, 2022

बेंगलुरु। कर्नाटक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता बी.एस. येदियुरप्पा ने शुक्रवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राज्य के सियासी हालात और वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की चुनावी तैयारियों पर चर्चा की। पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव (संगठन) बी.एल. संतोष से भी मिलकर चर्चा की। येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘मैंने प्रधानमंत्री से उनके आवास पर करीब 20 मिनट तक मुलाकात की और राज्य की राजनीतिक स्थिति और अगले विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने के लिए की जाने वाली तैयारियों के बारे में प्रत्यक्ष चर्चा की।’’

इसे भी पढ़ें: येदियुरप्पा ने मैसुरु में ‘सावरकर रथ यात्रा’ को हरी झंडी दिखाई 

येदियुरप्पा की योजना शनिवार शाम तक बेंगलुरु लौटने की है, लेकिन इसके पहले उनके केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह (महासचिव) दत्तात्रेय होसबाले से भी मिलने की संभावना है। हाल ही में भाजपा के संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति में शामिल होने के बाद दिग्गज नेता का राष्ट्रीय राजधानी का यह पहला दौरा है।

प्रमुख खबरें

Captain Smit Machhar पर कॉकपिट में हमले की जांच करेगी NIA, केंद्र का निर्देश

Thane में झील सौंदर्यीकरण गारंटी पत्र के बदले 7.5 लाख रुपये घूस लेते सरपंच गिरफ्तार

West Bengal में ERSS-112 सेवा शुरू, Suvendu Adhikari ने पुलिस प्रतिक्रिया सुधारने का दिया निर्देश

CJP की लीगल हेड पहुंचीं साकेत कोर्ट, CEC विरोध से रोकने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग