येदियुरप्पा ने पद से हटाए जाने की संभावना पर कहा, निर्देश मिलने पर उचित निर्णय लूंगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2021

बेलगावी। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने खुद को पद से हटाए जाने की संभावना पर रविवार को कहा कि आज शाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आलाकमान से निर्देश मिलने के बाद वह उचित निर्णय लेंगे। दिल्ली से पार्टी आलाकमान से आज शाम तक निर्देश प्राप्त हो जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “शाम तक अगर निर्देश मिलेंगे तो आपको भी इसके बारे में पता चल जाएगा, एक बार निर्देश मिल जाने पर मैं उचित निर्णय लूंगा।’’ येदियुरप्पा (78) ने दोहराया कि वह केंद्रीय नेतृत्व के फैसले का पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि वह संतुष्ट हैं और अनुशासन की रेखा को पार नहीं करेंगे।

इसे भी पढ़ें: क्षेत्रीय दलों को 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय मोर्चा बनाना चाहिए: सुखबीर सिंह बादल

बेंगलुरु में रविवार को हो रहे संत समागम के बारे में पूछे जाने पर येदियुरप्पा ने कहा, “संतों को किसी तरह की बैठक करने की जरूरत नहीं है, मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा पर भरोसा है।” उनके स्थान पर दलित मुख्यमंत्री लाए जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “मैं इसके बारे में फैसला नहीं ले सकता हूं, यह फैसला आलाकमान करेगा। पहले यह देखना होगा कि वे आज क्या फैसला लेते हैं।” यह पूछने पर कि क्या वह अपने दो वर्षों के काम से संतुष्ट हैं, उन्होंने कहा, “अगर आप संतुष्ट हैं तो मेरे लिए यह काफी है।” यह संकेत देते हुए कि सोमवार रात मुख्यमंत्री के पद पर उनका आखिरी दिन होगा, येदियुरप्पा ने हाल में कहा था कि केंद्रीय नेताओं द्वारा 25 जुलाई को निर्देश मिलने के आधार पर वह 26 जुलाई से “अपना काम” शुरू करेंगे। उनकी सरकार 26 जुलाई को अपने दो साल पूरे करेगी।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Royals में बड़ा फेरबदल, Lakshmi Mittal-Adar Poonawalla के हाथ में आई Team की कमान

IPL 2026 Match: Rahane-Raghuvanshi की पार्टनरशिप ने पलटी बाजी, Kolkata ने जीता अहम मुकाबला।

Barcelona के Pedri ने तोड़ा Messi-Xavi का महा-रिकॉर्ड, सबसे कम उम्र में रचा इतिहास।

Vinesh Phogat की सरकार को सीधी चेतावनी, Gonda में कुछ हुआ तो आप होंगे जिम्मेदार, मचा हड़कंप