यमन विद्रोही हमले में सीरिया के एक नागरिक की मौत, 7 अन्य घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2019

रियाद। दक्षिणी सऊदी अरब में एक हवाई अड्डे पर यमन के एक विद्रोही हमले में रविवार को सीरिया के एक नागरिक की मौत हो गई और सात अन्य व्यक्ति घायल हो गए। सऊदी अरब के नेतृत्व वाले एक गठबंधन ने यह जानकारी दी है। सैन्य गठबंधन ने बताया कि ईरान समर्थित हुती मिलिशिया ने आभा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आतंकी हमला किया जहां से हजारों यात्री रोज गुजरते हैं।

इसे भी पढ़ें: सीरियाई सेना के हवाई हमले में तीन बच्चों सहित आठ नागरिक की हुई मौत

इससे पहले विद्रोहियों के अल-मसीरा टीवी ने रविवार को बताया कि उन्होंने राज्य के दक्षिण में आभा और जीजान हवाई अड्डों पर ड्रोन से हमला किया था। आभा हवाई अड्डे के अधिकारियों ने ट्विटर पर बिना कोई विस्तृत जानकारी दिए हुए बताया है कि हवाई यातायात फिर से शुरू हो गया है और यहां सामान्य रूप से कामकाज हो रहा है।

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand