यमन के हूती विद्रोहियों ने ड्रोन से सऊदी अरब के हवाई अड्डे पर किया हमला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 22, 2019

दुबई। यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहयों ने सऊदी अरब के एक हवाई अड्डे और सेना के एक ठिकाने पर बम लदे हुए ड्रोन से हमला किया। फिलहाल, किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली है। सऊदी अरब के शहर नजरान पर यह हमला ऐसे वक्त हुआ है, जब ईरान ने यूरेनियम संवर्द्धन की क्षमता बढ़ाने की घोषणा की है। 

ड्रोन हमले के बारे में हूती के अल मसिराह सेटेलाइट न्यूज चैनल ने कहा है कि उसने कासेफ 2के ड्रोन से नजरान में एक एयरपोर्ट को निशाना बनाकर ‘आयुध भंडार’ पर हमला किया। नजरान रियाद से 840 किलोमीट दूर है। यह सऊदी अरब-यमन की सीमा के पास है। हूती विद्रोही आए दिन इस शहर को निशाना बनाते हैं।

प्रमुख खबरें

VB-G RAM G को Congress ने बताया Job Scam, Modi Govt पर लगाए गंभीर आरोप

Sawan 2026: रुद्राभिषेक की हर सामग्री में छिपा है जीवन का महा मंत्र

Channi गुट से मिली चुनौती के बाद Warring का बड़ा दांव, Punjab Congress में जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत

राहुल की नेता ने गायत्री मंत्र को लेकर ऐसा क्या ट्वीट किया? IIT कानपुर के पूर्व छात्र ने अच्छे से Fact-Check कर दिया