मुख्य आर्थिक सलाहकार बोले, Yes Bank के ग्राहकों के हितों की रक्षा की जाएगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 06, 2020

नयी दिल्ली। मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम नेशुक्रवार को येस बैंक के ग्राहकों के हितों की सुरक्षा का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बैंक के जमाकर्ताओं का धन सुरक्षित है और बैंक के पुनर्गठन के लिए सभी विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।

रिजर्व बैंक के बृहस्पतिवार को येस बैंक पर रोक लगाने और निदेशक मंडल कोतत्काल प्रभाव से भंग करने के एक दिन बाद सुब्रहमण्यम ने यह बात कही है। रिजर्व बैंक ने येस बैंक के ग्राहकों पर भी महीने में 50,000 रुपये से ज्यादा की निकासी पर रोक लगा दी है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ बैठक के बाद सुब्रमण्यम ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ रिजर्व बैंक ने सही कदम उठाया है। सभी जमाकर्ताओं का धन सुरक्षित है।’’उन्होंने भरोसा दिलाया कि बैंक के ग्राहकों के हितों की रक्षा की जाएगी। येस बैंक के पुनर्गठन के लिए सभी विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: कौन है प्रशांत कुमार, जिसने ली संकट में फंसे YES BANK को संभालने की जिम्‍मेदारी

रिजर्व बैंक ने येस बैंक के किसी भी तरह के नया ऋण वितरण करने, ऋण पुनर्गठित करने, निवेश करने इत्यादि पर भी रोक लगा दी है। केंद्रीय बैंक ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) प्रशांत कुमार को येस बैंक का प्रशासक नियुक्त किया गया है। वहीं देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के निदेशक मंडल ने नकदी संकट से जूझ रहे येस बैंक में निवेश के लिए ‘सैद्धांतिक’ स्वीकृति दे दी है।

प्रमुख खबरें

Pakistan: Imran Khan की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च अब 4 अक्टूबर को होगा

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका