कौन है प्रशांत कुमार, जिसने ली संकट में फंसे YES BANK को संभालने की जिम्‍मेदारी

prashant-kumar-takes-over-as-administrator-of-yes-bank
[email protected] । Mar 6 2020 2:58PM

प्रशांत कुमार ने शुक्रवार को यस बैंक (YES BANK) के प्रशासक का पदभार ग्रहण कर लिया।रिजर्व बैंक और वित्तीय सेवा विभाग ने अधिसूचना जारी कर कुमार की इस पद पर नियुक्ति की है।बृहस्पतिवार को रिजर्व बैंक ने यस बैंक पर रोक लगाते हुए उसके निदेशक मंडल को भंग कर दिया।कुमार ने शुक्रवार को इस पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया।

नयी दिल्ली। प्रशांत कुमार ने शुक्रवार को यस बैंक (YES BANK) के प्रशासक का पदभार ग्रहण कर लिया। रिजर्व बैंक ने यस बैंक (YES BANK) पर रोक लगाने और उसके निदेशक मंडल को भंग करने के बाद कुमार को इस पद पर नियुक्त किया है। कुमार भारतीय स्टेट बैंक में मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) और उप प्रबंध निदेशक के पदों पर रह चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: RBI गवर्नर ने कहा- YES BANK का बहुत तेजी से कर लिया जाएगा समाधान

रिजर्व बैंक और वित्तीय सेवा विभाग ने अधिसूचना जारी कर कुमार की इस पद पर नियुक्ति की है। बृहस्पतिवार को रिजर्व बैंक ने  (YES BANK) यस बैंक पर रोक लगाते हुए उसके निदेशक मंडल को भंग कर दिया। वहीं ग्राहकों पर भी एक माह में 50,000 रुपये तक की निकासी करने का प्रतिबंध लगा दिया है।  (YES BANK) यस बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि रिजर्व बैंक ने बैंकिंग नियमन कानून 1949 की धारा 36 एसीए(2) के तहत कुमार को बैंक का प्रशासक नियुक्त किया है। कुमार ने शुक्रवार को इस पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़