Yes Bank ने खुदरा व छोटे व्यवसाय कर्जदारों को लेकर दिया ये बड़ा बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 02, 2020

मुंबई। निजी क्षेत्र के यस बैंक ने मंगलवार को कहा कि उसके खुदरा व छोटे व्यवसाय कर्जदारों ने किस्तें चुकाने में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया। बैंक ने कहा कि 60 हजार करोड़ रुपये में से महज 300 करोड़ रुपये के कर्ज के पुनर्गठन के लिये आवेदन दायर किये गये हैं। बैंक के खुदरा व्यवसाय के वैश्विक प्रमुख राजन पेंटल ने कहा कि कर्ज की किस्तों का संग्रह करीब 95-96 प्रतिशत पर वापस आ चुका है। कोरोना वायरस महामारी से पहले यह स्तर 97 प्रतिशत का था। पेंटल ने कहा, ‘‘कुल 60 हजार करोड़ रुपये के कर्ज में से महज 300 करोड़ रुपये के कर्ज के लिये पुनर्गठन के आवेदन दायर किये गये हैं।’’ उन्होंने कहा कि पिछले दो साल में बैंक ने जिस तरह से ग्राहकों का चयन किया है, उसका फायदा मिला है और पोर्टफोलियो की गुणवत्ता बेदाग व स्थिर है। कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर रिजर्व बैंक ने पात्र कर्जदारों को अपने कर्ज का पुनर्गठन कराने की छूट दी है। इसके लिये दिसंबर तक आवेदन करने का समय है।

प्रमुख खबरें

Ayodhya राम मंदिर चंदा विवाद: SIT रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद FIR की तैयारी, जल्द हो सकती हैं गिरफ्तारियां

Delhi Court का साफ संदेश: देर रात Call करने वाली महिला गलत नहीं, प्राइवेसी अहम

Ramayana Exclusive Preview: रणबीर-यश ने 150 कंटेंट क्रिएटर्स को दिखाई 15 मिनट की झलक, इंटरनेट पर मचाया तहलका

बेअदबी कानून पर Akal Takht का बड़ा एक्शन, Punjab के 78 MLAs और मंत्रियों को 29 जून को किया तलब