निफ्टी सूचकांकों से 19 मार्च को ही बाहर हो जाएगा Yes Bank

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2020

नयी दिल्ली। संकटग्रस्त यस बैंक को निफ्टी 50, निफ्टी बैंक तथा अन्य निफ्टी सूचकांकों से 19 मार्च को हटा दिया जाएगा। एनएसई इंडिसेज ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। एनएसई की अनुषंगी एनएसई इंडिसेज ने एक बयान में कहा कि पहले यह बदलाव 27 मार्च को किया जाने वाला था।

हालांकि यस बैंक तथा इसके पुनर्गठन को लेकर हाल में हुए बदलावों को देखते हुए इसे तय समय से पहले ही 19 मार्च को ही बाहर करने का निर्णय निया गया है। यह निर्णय एनएसई इंडिसेज की सूचकांक रखरखाव उपसमिति ने लिया है। एनएसई इंडिसेज ने बयान में कहा कि यस बैंक की जगह निफ्टी 50 में श्री सीमेंट तथा निफ्टी बैंक में बंध बैंक लेंगी। येस बैंक को निफ्टी 100 और निफ्टी 500 से भी बाहर किया जाएगा। निफ्टी 100 में इसकी जगह अडाणी ट्रांसमिशन और निफ्टी 500 में स्टर्लिंग एंड विल्सन सोलर लेंगी।

इसे भी देखें- yes Bank को RBI और Modi सरकार ने बचा लिया, अब निकाल सकेंगे पूरे पैसे

प्रमुख खबरें

देश-विदेश के प्रमुख घटनाक्रम: चक्रवात Arnab, PM Modi का संबोधन और बड़ी खबरें

Ministry of Corporate Affairs ने NCLT और NCLAT को पूरी तरह Hijack कर लिया है, CJI Surya Kant ने Modi सरकार पर की बेहद कड़ी टिप्पणी

मोदी जी 3 बार PM बने और चौथी बार भी बनेंगे, लखनऊ में बोले शाह- गंगोत्री से गंगा सागर तक भगवा ही भगवा दिखाई देता है

Joshimath में 6 लोगों को ले जा रहा Helicopter Crash, खोज में जुटी SDRF टीम