कोरोना वायरस: पीएम केयर्स कोष में 10 करोड़ रुपये देगा यस बैंक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2020

मुंबई, निजी क्षेत्र के यस बैंक ने शनिवार को कहा कि वह कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के प्रयासों में मदद के लिये पीएम केयर्स कोष में 10 करोड़ रुपये का योगदान देगा। बैंक ने एक बयान में कहा, ‘‘यस बैंक कोविड-19 के कारण आयी चुनौतियों को दूर करने के लिये प्रधानमंत्री के आह्वान का समर्थन करता है। इसके मद्देजनर पीएम केयर्स कोष में 10 करोड़ रुपये का योगदान दिया जाएगा।’’

पुणे की आईटी कंपनी पर्सिस्टेंट सिस्टम्स ने भी कोष में 25 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। मल्टीप्लेक्स ऑपरेटर आइनॉक्स ने भी कहा कि वह पीएम केयर्स कोष में पांच करोड़ रुपये देगी।

इसे भी देखें:- Yes Bank को RBI और Modi सरकार ने बचा लिया, अब निकाल सकेंगे पूरे पैसे | Crisis Resolution Near 

प्रमुख खबरें

Red Fort Metro Station के पास धीमी कार में विस्फोट, 15 की मौत और 20 घायल

Sonia Gandhi ने आत्मकथा में किया खुलासा, 2004 में क्यों छोड़ा था Prime Minister पद

Bollywood अभिनेता Ashutosh Rana का 59वां जन्मदिन, राजनीति छोड़ अभिनय में बनाई पहचान

Demonetisation से नक्सलवाद और आतंकवाद की कमर टूटी: BJP