हां, हमने आतंकवादी पाले... रक्षा मंत्री के बाद अब बिलावल ने भी की गलती कबूल, लेकिन क्या पाकिस्तान सुधारेगा अपनी भूल?

By अभिनय आकाश | May 02, 2025

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने अपने देश की आतंकवादियों के साथ मिलीभगत को स्वीकार किया है। इस बात पर जोर दिया है कि पाकिस्तान का अतीत रहा है।  हाल ही में रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भी पाकिस्तान के आतंकवादी समूहों के साथ संबंधों को स्वीकार किया है। इससे पहले, एक समाचार चैनल से बातचीत में आसिफ ने इस्लामाबाद द्वारा आतंकवादी समूहों को समर्थन और धन मुहैया कराने की बात स्वीकार की थी।

इसे भी पढ़ें: तीसरे खिलाड़ी ने पाकिस्तान में कर दिया तख्तापलट, कैसे किनारे लगा दिए गए शहबाज-मुनीर

भुट्टो ने आगे कहा जहां तक ​​पाकिस्तान के इतिहास का सवाल है, यह इतिहास है और यह ऐसा कुछ नहीं है जिसमें हम आज हिस्सा ले रहे हैं। यह सच है कि यह हमारे इतिहास का दुर्भाग्यपूर्ण हिस्सा है। बीते दिनों पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ से एक इंटरव्यू में ये बात पूछी गई कि क्या पाकिस्तान का इन आतंकवादी संगठन को समर्थन, वित्त पोषण और प्रशिक्षण देने का लंबा इतिहास रहा है। इसके जवाब में आसिफ ने कहा कि हम तीन दशकों से अमेरिका के लिए ये गंदा काम कर रहे हैं। ख्वाजा आसिफ का ये बयान सीधे तौर पर अमेरिका को कटघरे में लाकर खड़ा कर देता है कि पिछले तीन दशक से जो कुछ भी पाकिस्तान में हो रहा है। जो कुछ भी समर्थन इस्लामाबाद की तरफ से आतंकियों को दिया जा रहा है उसके पीछे पाकिस्तान नहीं बल्कि अमेरिका है। 

Latest World News in Hindi at Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

Amol Muzumdar बोले, Womens Asia Cup में आक्रामक खेल पर रहेगा भारतीय टीम का जोर

Nepal Floods पर शिशिर खनाल ने भारत की मदद के लिए जताया आभार, राहत कार्य जारी

Suryakumar Yadav बोले- T20 कप्तानी से हटने की नहीं थी उम्मीद, फैसले से हुआ था आश्चर्य

Union Budget 2027-28 की तैयारी 12 अक्टूबर से होगी शुरू, वित्त मंत्रालय ने परिपत्र जारी किया