Yoga Day 2023: योग साधना जन आंदोलन होना चाहिए - मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

By प्रेस विज्ञप्ति | Jun 21, 2023

नई दिल्ली। आज कि बदलती जीवन शैली मे तनाव है। इस तनाव पर नियंत्रण पाने के लिए योग साधना की आवश्यकता है। इस योग साधना  को अपनाकर, इसे जन आंदोलन बनाने की अपील  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग दिन के आयोजन पर अपील की।

मुख्यमंत्री श्री शिंदे ने कहा कि “वसुधैव कुटुम्बकम योग दिवस की अवधारणा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परिवार के सदस्य की तरह देश की देखभाल कर रहे हैं। योग दिवस को  आज 9 साल पूरे हो गए हैं। संयुक्त राष्ट्र में योग दिवस मनाने के प्रस्ताव को 200 से अधिक देशों ने स्वीकार किया है। हमारे देश ने पूरे विश्व को स्वास्थ्य की कुंजी दी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपील की, योग करें और स्वस्थ रहें, योग करें और निरोगी रहें।"

पीयूष गोयल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त राष्ट्र के कार्यक्रम में भाग लेकर हमारे देश का नाम दुनिया में ले जाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने उदाहरण से योग के लाभ और महत्व को समझाया। कोविड काल में बोलना मुश्किल था। उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे प्राणायाम करने की सलाह दी थी और आज मैं ठीक से बोल सकता हूं। इस मौके पर फिटनेस गुरु सुरेश यादव के मार्गदर्शन में योग किया गया।

प्रमुख खबरें

India T20I Series: New Zealand ने 7 तेज गेंदबाजों समेत 16 सदस्यीय टीम घोषित की

Trump Administration: अमेरिका में 17500 श्वेत दक्षिण अफ्रीकी शरणार्थियों को पनाह देने की तैयारी

संयुक्त राष्ट्र पहुंचे Donald Trump ने CNN रिपोर्टर से कहा- आपको यहां नहीं होना चाहिए था

दिसंबर में अमेरिका जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, Florida G20 Summit में Donald Trump से द्विपक्षीय वार्ता संभव, क्वाड नेताओं की भी हो सकती है बैठक