कोचिंग के केंद्र कोटा में योग गुरु रामदेव ने बनाया योग का विश्व रिकॉर्ड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2018

कोटा। राजस्थान के कोटा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सबसे बड़े योग सत्र का आयोजन कर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया। इस सत्र में एक लाख से अधिक लोगों ने एक साथ योग अभ्यास किया। योग गुरू रामदेव के योग सत्र में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, मंत्री, अधिकारी और स्थानीय लोग शामिल हुए। आरएसी मैदान में हुए इस कार्यक्रम का गवाह बनने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के दो अधिकारी यहां मौजूद थे। योग सत्र के बाद अधिकारियों ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का प्रमाण पत्र दिया। 

 

इस पर लिखा था, ‘‘सबसे बड़े योग सत्र का आयोजन 21 जून 2018 को राजस्थान के कोटा में राजस्थान सरकार, पतंजलि योगपीठ और जिला प्रशासन कोटा ( पूरे भारत में) ने किया’’ इस कार्यक्रम में 1.05 लाख से अधिक लोगों ने एक साथ योग किया। रिकॉर्ड 1.05 लाख लोगों के एक साथ योग करने का बना लेकिन प्रतिभागियों की गणना उसके बाद भी जारी थी। जिसके मुताबिक सामूहिक योग शिविर में करीब दो लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है। इससे पहले वर्ष 2017 में मैसूरू में 55,524 लोगों ने योग कर रिकॉर्ड बनाया था। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारियों ने यह प्रमाण - पत्र मुख्यमंत्री राजे और रामदेव को सौंपा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जिला मुख्यालयों में योग केंद्र स्थापित करने की घोषणा की। 

प्रमुख खबरें

Digvijay Singh के विचारों का Shashi Tharoor ने किया समर्थन, कहा- संगठन को मजबूत किया जाना चाहिए

Manipur में हथियार और गोला-बारूद जब्त, दो लोग गिरफ्तार

फरहान अख्तर की 120 बहादुर का इंतजार खत्म! इस OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी फिल्म, जानें रिलीज की तारीख

Palghar में 6.39 लाख रुपये का प्रतिबंधित गुटखा जब्त; दुकानदार गिरफ्तार