योग वह अमूल्य उपहार जो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है : योगी आदित्‍यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2021

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंडल स्तर पर योग शिविरों का आयोजन किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने नागरिकों को बधाई दी। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से संयुक्त राष्ट्रसंघ ने भारत की इस प्राचीन विधा को अंतरराष्ट्रीय मान्यता दी है और तबसे यह पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, योग, भारतीय मनीषा द्वारा विश्व को प्रदान किया गया वह अमूल्य उपहार है जो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है।

इसे भी पढ़ें: देश में 88 दिन बाद 24 घंटे में कोरोना के सबसे कम मामले, 53256 नए केस

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने लखनऊ में अपने आवास पर योग किया, वहीं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने पार्टी के राज्य मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ योग-प्राणायाम किया। भाजपा के सांसद, विधायक, मंत्री, आयोग, निगम, बोर्ड के अध्यक्ष व सदस्यों सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता विश्व योग दिवस पर योग शिविर में सुबह पहुंचे और योग किया।

प्रमुख खबरें

तीसरे Test से पहले बीमार हुए Babar Azam, क्या Pakistan की कप्तानी पर संकट?

Disha Salian CBI Investigation | 6 साल बाद बॉम्बे HC ने दिया CBI जांच का आदेश, आखिर पिता ने कैसे जीती लंबी कानूनी जंग?

तुम हमें यूं भुला न पाओगे...कुवैत-जॉर्डन-बहरीन पर ईरान का भीषण अटैक, ट्रंप करेंगे परमाणु हमला?

SCO ने Lahore को 2026-27 के लिए पर्यटन और सांस्कृतिक राजधानी बनाया