सर्वाइकल दर्द से छुटकारा पानें के लिए आजमाएं कारगर योगासन

By सूर्या मिश्रा | Dec 21, 2022

कम्प्यूटर या लैपटॉप पर घंटो तक एक ही पोश्चर में बैठकर काम करने से अक्सर गर्दन के पिछले हिस्से और कंधों में दर्द की शिकायत होती है जिसे सर्वाइकल पेन कहते हैं, सर्वाइकल पेन की शिकायत हर उम्र के लोगों में सामान्य रूप से देखी जा रही है। मोबाइल पर घंटो तक एक ही पोश्चर में बात करने से भी सर्वाइकल की परेशानी हो सकती है। शुरू में यह समस्या छोटी लगती है लेकिन समय से इलाज ना होने से यह खतरनाक रूप भी ले सकती है। योगासन के द्वारा सर्वाइकल की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

सवाईकल के लिए योगासन

इसे भी पढ़ें: What is Pneumonia: जानलेवा हो सकता है निमोनिया, जानें क्या हैं इसके लक्षण

मार्जरी आसन
मार्जरी आसन में आपकी पूरी बॉडी स्ट्रेच होती है। मार्जरी आसन के लिए पैरों और हाथों के बल आ जाएं, सिर को सीने की तरफ ले जाएं और कमर को ऊपर की ओर ले जाएं। मार्जरी आसन से बॉडी स्ट्रेच होती है और आपको रिलैक्स फील होता है।

धनुरासन
धनुरासन में आपको सर्वाइकल दर्द से छुटकारा मिलता है और इससे सर्वाइकल बोन्स को भी आराम पहुंचता है। धनुरासन में आप पेट के बल लेट जाएं पैरों के बीच ज्यादा दूरी ना रखें, दोनों हाथ शरीर की तरफ हो। घुटनों को मोड़ें और अपनी कमर के पास ले आएं, दोनों एड़ियों को हाथों से पकड़ें। अब सांस लें और सीने को जमीन से ऊपर उठायें और एड़ियों को खीचतें हुए सिर की सीध में लाएं। इस आसन में आपका शरीर एक धनुष के आकार का होगा। बॉडी को ज्यादा स्ट्रेच ना करें, अब सामान्य मुद्रा में वापस आ जाएं।

मकरासन
मकरासन अर्थात मगरमच्छ जैसी मुद्रा, इससे आपको सर्वाइकल के दर्द के साथ ही तनाव की समस्या से मुक्ति मिलेगी। मकरासन में सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं और दोनों कोहनियों को जमीन पर रख दे। अब अपनी चिन को दोनों हाथों पर रख दें, सिर और कंधो को ऊपर उठायें। दोनों पैरों के बीच दूरी सामान्य दूरी बनायें। सांस लें और आंखे बंद करके ध्यान केंद्रित करें और शरीर को ढीला छोड़े। कुछ देर बाद आंखे खोलें और इस मुद्रा को दोहराएं।

प्रमुख खबरें

North India Weather Alert | दिल्ली में भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में भी भारी वर्षा की चेतावनी

Explained- US Visa Fee Hike | ट्रंप प्रशासन का H-1B वीज़ा फ़ीस $1,00,000 करने का प्रस्ताव: भारतीय पेशेवरों पर क्या होगा असर?

Women Empowerment In Defense | देश में पहली बार... NSG में महिला कर्मियों के लिए ‘कमांडो कन्वर्जन कोर्स’ की शुरुआत

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई