पाठ्यक्रमों में योग को शामिल करके स्वस्थ राष्ट्र बनाने में मदद मिलेगी: नायडू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2018

मुंबई। उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने आज विद्यालयों के पाठ्यक्रम में योग को शामिल करने की जरूरत पर बल दिया और कहा कि इससे ‘ एक स्वस्थ राष्ट्र बनाने ’ में मदद मिलेगी। नायडू ने यहां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में कहा कि योग भारत की ओर से दुनिया को दिया गया अनमोल तोहफा है। उन्होंने कहा कि सकारात्मक विचारों के लिए योग करना बेहद महत्वपूर्ण है। यदि इसे विद्यालयों के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाये तो एक स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण संभव है। बदल रही जीवन शैली में तनाव से मुक्त होने में भी योग मदद करेगा।

 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने कार्यक्रम में कहा कि योग प्राचीन विज्ञान है जो आधुनिक दुनिया में महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अच्छी और स्वस्थ जीवनशैली के लिए युवाओं को योग करने की जरूरत है। ।उत्तरी मध्य मुंबई से भाजपा सांसद पूनम महाजन और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने उपनगरीय बांद्रा में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. विद्यासागर राव ने यहां राज भवन में चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग संस्थान कैवल्यधाम द्वारा आयोजित विशेष योग सत्र में भाग लिया। 

प्रमुख खबरें

What is Delhi Liquor Policy case Part 1 | दिल्ली के शराब घोटाले की पूरी कहानी | Teh Tak

Mutual Fund कंपनियों में संदिग्ध लेनदेन रोकने के लिए संस्थागत व्यवस्था का गठन होः SEBI

गैग ऑर्डर का उल्लंघन करना पड़ा भारी, डोनाल्ड ट्रंप पर 8000 डॉलर का जुर्माना

Rahu And Jupiter Conjunction: गुरु-राहु की युति से कुंडली में बनता है विनाशकारी योग, जीवन में आते हैं कई बदलाव