योगेंद्र यादव बोले, देश के हर किसान के घर से 1-1 साथी मोर्चे पर पहुचेंगे

By अभिनय आकाश | Jan 29, 2021

केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का धरना जारी है। किसान नेता राकेश टिकैत के आंसुओं ने आंदोलन का नजारा बदल दिया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के विभिन्न इलाकों से किसान गाजीपुर बाॅर्डर पर पहुंचना शुरु हो गए हैं। स्वराज इंडिया के योगेंद्र यादव किसानों के समर्थन के लिए गाजीपुर बाॅर्डर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले 72 घंटों में जो षड्यंत्र हुआ है उसको तोड़ने के लिए अगले 72 घंटों में अब हमें सब कुछ ठीक करना है। देश के हर किसान के घर से 1-1 साथी मोर्चे पर पहुचेंगे और मोर्चे को मजबूत करेंगे। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड के Hemkund Sahib के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 3.84 लाख श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

US हमलों के बावजूद बातचीत नहीं छोड़ेगा Iran, बैठक में Vladimir Putin ने बढ़ाया हाथ

Ranji Trophy 2026-27 का आगाज रविवार से, स्टार खिलाड़ियों और युवाओं पर रहेंगी नजरें

CM Rekha Gupta का AAP और Congress पर निशाना, कहा- राजधानी को बंधक नहीं बनने देंगे