Yogi Adityanath का आरोप, झारखंड को नक्सलवाद की तरफ धकेलना चाहती है कांग्रेस, JMM और RJD

By अंकित सिंह | Nov 14, 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपना नारा "बटेंगे तो कटेंगे, एक है तो सेफ है" दोहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन बांग्लादेशी घुसपैठियों और अवैध रोहिंग्या प्रवासियों को यहां बसने की अनुमति देकर झारखंड के अस्तित्व के लिए खतरा पैदा कर रहा है। योगी ने कहा कि यह नया भारत है। देश में सुरक्षा का माहौल है। चाहे कांग्रेस हो, राजद हो या झामुमो, ये सभी आपको लूटने के लिए आये हैं। 

इसे भी पढ़ें: Jharkhand में पहले चरण का मतदान खत्म, शाम 5 बजे तक 64.86 फीसदी वोटिंग, इन दिग्गजों की किस्मत EVM में बंद

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 43 सीट के लिए बुधवार को 1.37 करोड़ मतदाताओं में से 66.18 प्रतिशत से अधिक लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 15,334 मतदान केन्द्रों में से लगभग आधे मतदान केन्द्रों के संवेदनशील श्रेणी में होने के बावजूद नक्सली हिंसा की कोई खबर नहीं आई, सिवाय एक दो घटनाओं के जिनमें माओवादियों ने पश्चिमी सिंहभूम जिले में मतदाताओं को मतदान केन्द्रों तक पहुंचने से रोकने की कोशिश की। लेकिन पुलिस और प्रशासन ने इन प्रयासों को विफल कर दिया। 

प्रमुख खबरें

Odisha Vigilance ने Bargarh में पंचायत अधिकारी के ठिकानों पर की छापेमारी, मिले 35 प्लॉट और दो भवन

MK Stalin ने मद्रास उच्च न्यायालय में आधव अर्जुन के मानहानि केस को नकारा

Gujarat के Morbi में पति से बेटे की Stem Cells मैच न होने पर दर्ज हुआ दुष्कर्म का केस

Datia Congress MLA घनश्याम सिंह के निर्वाचन को High Court में चुनौती