ट्विटर से नाराजगी के बीच Koo ऐप पर सक्रिय हुए योगी आदित्यनाथ, लिखा पहला संदेश

By अंकित सिंह | Jun 17, 2021

सरकार और ट्विटर के बीच फिलहाल कई तरह के मतभेद दिख रहे है। इन सबके बीच भारत ने ट्विटर को दी गई कानूनी संरक्षण को खत्म कर दिया है। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश में ट्विटर के खिलाफ एफआइआर भी दर्ज हो गया है। उत्तर प्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य बना जहां ट्विटर के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की गई है। इन सबके बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Koo App पर सक्रिय हो गए हैं। Koo ऐप का इस्तेमाल करते हुए योगी आदित्यनाथ ने अपना पहला संदेश लिखा। योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि 'गाजीपुर में मां गंगा की लहरों पर तैरते संदूक में रखी नवजात बालिका गंगा की जीवन रक्षा करने वाले नाविक ने मानवता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है। नाविक को आभार स्वरूप सभी पात्र सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Maharashtra: नागपुर के वॉटर प्यूरीफिकेशन प्लांट में क्लोरीन गैस लीक से हड़कंप, करीब 40 लोग अस्पताल में भर्ती

Gaza में सुरक्षाबल तैनाती पर Uganda और Burundi के सैन्य अफसरों ने Israel दौरा किया

Women Health: PMOS के लक्षणों को बढ़ा रही है आपकी खराब Diet, आज ही बदलें अपनी Lifestyle

Operation Sindoor एक बार फिर हुआ कामयाब, सरहद बंद हुई तो पाकिस्तानी दुल्हनों ने आसमान के रास्ते भारत आकर शादी रचाई