योगी आदित्यनाथ ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी विश्व कप जीत की बधाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 03, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आईसीसी महिला विश्व कप जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी। आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने संदेश में कहा, ऐतिहासिक विजय... विश्व विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हार्दिक अभिनंदन! देश वासियों को हृदयतल से बधाई! आप सभी देश का गौरव हैं। भारत माता की जय।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी महिला क्रिकेट टीम को जीत की बधाई दी। यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, भारतीय टीम को विश्व कप जीत की हार्दिक बधाई! आपने देश का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सोमवार रात नवी मुंबई में आयोजित फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार आईसीसी विश्व कप जीत लिया।

प्रमुख खबरें

Shilpa Shetty और Raj Kundra के खिलाफ 60 करोड़ केस में खुला नया पन्ना, मुंबई पुलिस ने जोड़ी धोखाधड़ी की नयी धारा

सरकार का लक्ष्य राजमार्ग निर्माण की गति बढ़ाकर 60 किलोमीटर प्रतिदिन करना: Gadkari

Punjab Election Result 2025 Highlights | पंजाब में जिला परिषद, पंचायत समिति चुनाव में ‘आप’ को बढ़त, मतगणना जारी

Delhi Pollution | बाहरी वाहनों पर प्रतिबंध, नो पीयूसी, नो फ्यूल लागू, दिल्ली में प्रदूषण रोकने के लिए लगाए गए प्रतिबंधों की लिस्ट