गोरखपुर दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, घर-घर जाकर किया चुनाव प्रचार

By अनुराग गुप्ता | Feb 05, 2022

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चलते राजनीतिक दलों ने मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर पहुंचे। जहां पर उन्होंने घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बसंत पंचमी के मौके पर गोरखपुर के मोहद्दीपुर में गोपाल मंदिर में दर्शन किए और फिर गोरखपुर की रामनगर कॉलोनी में घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया। योगी के नामांकन के समय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद थे। गोरखपुर से पांच बार सांसद (1998-2017) रह चुके गोरक्षपीठ के महंत एवं मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने नामांकन दाखिल करने से पहले गोरखनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की थी।

प्रमुख खबरें

Gorakhpur में पत्नी से अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, आरोपी संतोष मिश्रा गिरफ्तार

दिशा सालियान मामले में Sanjay Raut का आरोप, ठाकरे परिवार को फंसाने के लिए दूसरों का इस्तेमाल

DUSU Election में ABVP ने NSUI को 3-0 से हराया, छात्र सुरक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता देने का वादा

Chess Olympiad: D Gukesh और Arjun Erigaisi की जीत से भारत ने Spain को 3-1 से हराया