योगी ने मतदान संपन्न होने पर निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े कर्मियों, मतदाताओं का आभार जताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2022

लखनऊ| उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सोमवार को सात चरणों में शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग, निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सुरक्षाकर्मियों और अन्‍य शासकीय कर्मियों के साथ ही मतदाताओं के प्रति आभार जताया। योगी आदित्‍यनाथ ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा कर अपना बधाई संदेश दिया है।

एक अन्य ट्वीट में संलग्‍न वीडियो में योगी ने कहा, सुरक्षाकर्मियों, व्यवस्था से जुड़े जितने भी शासकीय कर्मी थे या प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जिन्होंने पूरी चुनावी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दिया उन सभी को मैं हृदय से धन्यवाद देता हूं।

योगी आदित्यनाथ ने चुनावी कवरेज के लिए मीडियाकर्मियों को भी धन्यवाद दिया और कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व को उन्होंने (मीडियाकर्मी) महापर्व बनाने में जो योगदान दिया, वह अत्‍यंत अभिनंदनीय रहा।

प्रमुख खबरें

यूपी में EWS सर्टिफिकेट और ज़मीन का बंटवारा ऑनलाइन हुआ; खतौनी रिकॉर्ड्स को आसान बनाया गया

US Ambassador Sergio Gor ने मणिपुर की Loktak Lake में किया नौका विहार

BRICS देशों ने IMF और World Bank में विकासशील देशों की हिस्सेदारी बढ़ाने की मांग की

Bigg Boss 20 | Qazi Touqeer ने अरिजीत सिंह को ट्रिब्यूट दिया | आसिफ़ खान और अमन गांधी की बहस ने सबका ध्यान खींचा