अगर छेड़ोगे तो अपने अस्तित्व के लिए जूझोगे...योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान को दिया साफ संदेश

By अंकित सिंह | May 20, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कासगंज जिले में 724 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं के शिलान्यास समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर बोलते हुए सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना की ताकत की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में भारत के वीर जवानों ने पाकिस्तान को धूल चटाई है। अगर हमारी सेना मजबूत नहीं होती तो पाकिस्तान जैसे दुश्मनों के सामने देश की जनता कैसे सुरक्षित रह पाती? 

मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि भारत ने बता दिया है कि अगर हमारे एक नागरिक को भी छेड़ोगे तो अपने अस्तित्व के लिए जूझोगे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कासगंज पुलिस लाइन में पुलिस बैरक और एक सभागार का उद्घाटन और निरीक्षण किया। इससे पहले सोमवार को योगी आदित्यनाथ ने सहकारिता विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें छोटे और सीमांत किसानों को आसान और किफायती ऋण उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर बल दिया।

इसे भी पढ़ें: 900 साल पुरानी 'परम्परा' पर चला योगी का 'बुलडोजर', Gorakhpur में Bale Miyan Ka Mela के आयोजन को इस बार अनुमति ही नहीं मिली

बैठक के दौरान, मुख्यमंत्री ने जोर दिया कि सहकारिता के माध्यम से समृद्धि आएगी और ‘मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना’ के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना बनाने का आह्वान किया। उन्होंने सहकारी बैंकों की ऋण वितरण क्षमता को बढ़ाने और उनकी शाखाओं के आधुनिकीकरण का निर्देश दिया। सीएम योगी ने भंडारण क्षमता बढ़ाने और निजी निवेश को बढ़ावा देने का भी आग्रह किया, जो सहकारिता नीति में महत्वपूर्ण सुधारों का संकेत देता है। 

प्रमुख खबरें

Travel Plan Breakdown: दिल्ली से ₹5000 के बजट में घूमें ये 3 शहर, जानें ट्रांसपोर्ट और होटल का पूरा खर्च

Horoscope September 2026: मेष से मीन तक कैसा रहेगा भविष्य, Career और Health को लेकर बड़ी ज्योतिषीय भविष्यवाणी

Shashi Tharoor नेपाल बाढ़ को ड्रामा बताकर घिरे, सोशल मीडिया पर संवेदनहीनता के आरोप

अब Mumbai के Taxi-Auto Drivers को मराठी सीखने के लिए पूरे 365 दिन, Fadnavis का फैसला