Uttar Pradesh: कांवड़ यात्रा को योगी आदित्यनाथ की बड़ी बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

By अंकित सिंह | Jul 14, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज पवित्र श्रावण मास में कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। तीर्थयात्रा के महत्व पर ज़ोर देते हुए, उन्होंने अधिकारियों को श्रद्धालुओं के लिए शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करने हेतु सतर्क, संवेदनशील और सक्रिय रहने के निर्देश दिए। सीएमओ ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यात्रा मार्ग पर स्वच्छता, चिकित्सा सेवाएँ, पेयजल, कैंटीन, विश्राम स्थल और शौचालय सहित पर्याप्त व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

इसे भी पढ़ें: Kanwar Yatra 2025: 11 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा, जानिए कैसे हुई इसकी शुरूआत और कौन था पहला कांवड़िया

उत्तर प्रदेश सरकार ने सावन माह में शिवभक्तों की आस्था की प्रतीक कांवड़ यात्रा में खासकर महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए करीब 10 हजार महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की है। रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कांवड़ यात्रा के मार्ग पर महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए करीब 10 हजार महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस विभाग ने प्रदेशभर में कांवड़ यात्रा के लिए 66 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की है। 

प्रमुख खबरें

Flatmate के साथ सुकून से रहना है तो पहले ही दिन तय कर लें ये जरूरी नियम

Festive Season में मेहमानों के लिए झटपट बनाएं 3 टेस्टी Mushroom Snacks

Election Commission के मुद्दों पर 30 सितंबर को दिल्ली में बैठक करेगा INDIA गठबंधन

Anahat Singh और Abhay Singh एशियाई खेलों के फाइनल में, Olympic 2028 कोटा से एक कदम दूर